Saturday, 05-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षक रत्न सम्मान से नवाजे गए नौ शिक्षक

रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली ने शिक्षक दिवस पर आयोजित किया सम्मान समारोह

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली की ओर से बासु बरल सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नौ शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या जूही शर्मा समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए जूही शर्मा, भारती भटनागर, पंकज शर्मा, अजय भारद्वाज, रचना शर्मा, थुसारिका तिवारी, रजनी राठौर, अलका मित्तल और कंचन पटलानी को शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया।रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के अध्यक्ष अभय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों की नींव मजबूत करता है। यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देते हैं।


रोटेरियन सुभाष अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन पर लंबे समय तक बना रहता है। उन्होंने संत कबीर के दोहे के माध्यम से गुरु की महत्ता को रेखांकित किया—

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय।

बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताए॥”

सम्मानित शिक्षकों ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षकों को अपने दायित्व के प्रति और अधिक प्रेरित करता है। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी जरूरी है।

समारोह में रोटेरियन सुभाष अग्रवाल, अभय अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, विकास रस्तोगी, राजकुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, रोहित राकेश समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में शिक्षक की भूमिका को केवल कक्षा तक सीमित न मानते हुए उसे समाज और राष्ट्र के भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया गया।

whatsapp whatsapp