Friday, 02-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पितृपक्ष में ‘रसोई ऑन व्हील्स’ से जरूरतमंदों की सेवा

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। पितृपक्ष के पावन अवसर पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की ‘रसोई ऑन व्हील्स’ सेवा निरंतर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को सेवा कार्य का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. मधुलिका सिंह ने किया।

यह सेवा डॉ. मधु गुप्ता द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में समर्पित की जा रही है। पितृपक्ष के दौरान जरूरतमंदों को भोजन कराकर माता-पिता की स्मृतियों को सेवा, करुणा और मानवता से जोड़ने का यह एक भावपूर्ण प्रयास है।


इस अवसर पर डॉ. मधुलिका सिंह ने जरूरतमंदों की सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति संवेदनशील जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना मानवता की सेवा का सार्थक माध्यम है।

‘रसोई ऑन व्हील्स’ के माध्यम से पितृपक्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा कार्य में परिवार, मित्रों और स्टाफ का निरंतर सहयोग मिल रहा है। सरिता, सुभिता, मीता और नीरज सहित पूरी टीम ने सेवा कार्य को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।


माता-पिता की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा का यह प्रयास पितृपक्ष की भावना को मानवता, करुणा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने वाली एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।

whatsapp whatsapp