Thursday, 27-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नदी बचाने को आगे आए स्वयंसेवक, प्लास्टिक हटाकर किया श्रमदान

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ (हिन्दी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट 
बरेली। नकटिया नदी को प्रदूषण से मुक्त कर उसके प्राकृतिक स्वरूप को लौटाने की मुहिम अब जनसहभागिता का रूप लेने लगी है। गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में नदी किनारे श्रमदान, स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। खराब मौसम और बारिश भी स्वयंसेवकों के कदम नहीं रोक सकी। अभियान के दौरान करीब 450 पौधे रोपे गए, जबकि नदी किनारे जमा प्लास्टिक और पॉलीथीन को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु श्री जैन ने नकटिया नदी के संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में उसे प्लास्टिक मुक्त करना प्राथमिकता है, क्योंकि नकटिया आगे चलकर गंगा में मिलती है। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे अब तक करीब पांच लाख वेटिवर स्लिप्स लगाई जा चुकी हैं। अगले पांच दिनों में इतनी ही संख्या में और स्लिप्स लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि वेटिवर से नदी के किनारों को मजबूती मिलेगी और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नदी के आसपास के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को इसी माह हटाने का प्रयास किया जाएगा। सीवर और अन्य स्रोतों से नदी में पहुंच रही गंदगी को कम करने के लिए प्रभावित स्थानों पर बायो-रेमेडिएशन तकनीक का प्रयोग भी किया जा रहा है। गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद स्वयंसेवकों का उत्साह यह बताता है कि नदी संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ रही है।
उन्होंने नकटिया नदी के पुनर्जीवन की पहल के लिए डॉ. तनु श्री जैन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि अभियान को केवल पौधरोपण तक सीमित न रखकर नदी की निरंतर निगरानी और स्वच्छता से जोड़ना होगा। रोहित राकेश ने अभियान में शामिल लोगों को मां गंगा और उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने की शपथ दिलाई। डॉ. मधु गुप्ता ने भी स्वयं श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भागीदारी की। अभियान में बिजेन्द्र पटेल, संदीप चौहान, डॉ. रामनारायण सक्सैना, हर्ष भारद्वाज, आर्येन्द सिंह, आशीष सक्सैना, सुधीर यादव, आयुष सक्सैना, कमल जगवानी, नीरज, मीता गुप्ता, अमन भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।
संदेश साफ है—नदी केवल पानी की धारा नहीं, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र और समाज के जीवन से जुड़ी धरोहर है। नकटिया को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की इस पहल में अब सरकारी प्रयासों के साथ जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

whatsapp whatsapp