Saturday, 22-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

570 नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित हुए नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट 

बरेली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बरेली की ओर से नवचयनित 570 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन 22 अगस्त 2026 को आईएमए हॉल, बरेली में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव-नियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद बरेली तथा विशेष आमंत्रित अतिथियों में उमेश गौतम, महापौर बरेली एवं रेशम पटेल, प्रशासक जिला पंचायत बरेली सहित बरेली के माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को पोषण और बाल विकास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


नव-नियुक्त सहायिकाओं की नियुक्ति को मातृ एवं शिशु कल्याण तथा पोषण सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूती मिलने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

whatsapp whatsapp