Saturday, 22-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच से मिला सुरक्षा का भरोसा

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट

बरेली। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर UPHC सी.बी. गंज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनके सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में MOIC डॉ. मधु गुप्ता की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और वजन की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया।वरिष्ठ नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित खान-पान, शारीरिक सक्रियता, दवाओं के नियमित सेवन और गिरने से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए समाज और परिवार के निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार जताया गया।इस अवसर पर डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि “वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन-मूल्य नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके स्वास्थ्य और सम्मान की जिम्मेदारी हम सभी की है।”


कार्यक्रम को सफल बनाने में SN मनमोहन सिंह, सरिता एवं LT श्रवण का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य टीम ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया।

whatsapp whatsapp