Skip to content
बरेली- टैक्स बार एसोसिएशन 187-सिविल लाइंस बरेली कि सत्र 2022 -24 की कार्यकारिणी गठित
आज दिनांक 25 मई 2022 को टैक्स बार एसोसिएशन 187-सिविल लाइंस बरेली कि सत्र 2022-24 की कार्यकारिणी के गठन के लिए आम चुनाव कमरा नंबर-1 वाणिज्य कर भवन 187-सिविल लाइंस बरेली में संपन्न हुआ जिसमें उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र अग्रवाल व आरिफ कुरैशी के बीच मतदान हुआ जिसमें रमेश चंद्र अग्रवाल विजई घोषित हुए।

टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में राजीव कुमार बाजपाई अध्यक्ष, रमेश चंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, गोपेश कुमार शर्मा सचिव, दिनेश कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, प्रमोद सिन्हा संयुक्त सचिव, अयाज अहमद ऑडिटर, दानिश मोहम्मद दानिश पुस्तकालय अध्यक्ष, के लिए चुने गए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश कुमार अरोरा, असलम, प्रदीप कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार बंसल, सुरेंद्र झा, विजय पाल सिंह, राजकुमार राठौर चुने गए। चुने गए सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर सभी ने बधाइयां दी।
