Sunday, 23-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिवभक्ति में सराबोर झुमका चौराहा, कांवड़ियों के लिए सजा सेवा दरबार

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट 

बरेली। श्रावण मास के चौथे सोमवार की पूर्व संध्या पर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र, झुमका चौराहा पर कांवड़ियों की सेवा के लिए हलवा, चने और जलपान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी बरेली मानुष पारिक ने किया।


वरिष्ठ समाजसेवी अशोक आहूजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को प्रसाद स्वरूप हलवा-चना वितरित किया गया। इस दौरान एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सीबीगंज थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि हरिद्वार और गढ़ की ओर से आने वाले तथा गोला की तरफ जाने वाले कांवड़ियों को शहर के भीतर प्रवेश न कराकर बाहरी मार्गों से सुरक्षित रूप से निकाला जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अशोक आहूजा ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए उनका सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर पार्षद बेदराम मौर्य रानू राघव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp