Friday, 11-07-2025
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

राष्ट्र का उत्थान धार्मिक और अध्यात्म के मिलन से ही संभव है- डॉ विवेक तांगड़ी

whatsapp    

बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव

बरेली। सामाजिक समरसता का संदेश लेकर एकात्म यात्रा रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली पहुंची। जहां विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के प्रो त्रिलोचन शर्मा एवं छात्रों से एकात्म संवाद हुआ। लोकनीति के निदेशक और यात्रा संयोजक सत्येंद्र ने बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व, भारत की ओर सभी अंतर्राष्ट्रीय विषयों मे दखल देने का आग्रह कर रहा हैं। ये केवल उसकी आध्यात्मिक इच्छा शक्ति और आध्यात्मिक दर्शन के कारण संभव हुआ हैं। इसलिए ये आवश्यक हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सब को वैचारिक रूप से समृद्ध और सशक्त होना पड़ेगा। रामराज्य के अभियान प्रमुख, आध्यात्मिक चिंतक और यात्रा संयोजक डॉ विवेक तांगड़ी ने बताया कि आज के युग मे राष्ट्र का उत्थान धार्मिक और अध्यात्म के मिलन से ही संभव है। 7500 वर्ष पूर्व के राम राज्य को आज भी धरातल पर लाने के लिए युवाओं और आमजन के सकारात्मक योगदान कि विशेष आवश्यकता हैं। आज युवाओं को आवश्यकता हैं कि वो अपनी आध्यात्मिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाएं और राष्ट्र के हित का चिंतन करें तभी आज के युग मे राम राज्य संभव हो पायेगा। एकात्म यात्रा 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की 6 करोड़ 14 लाख जनता के बीच यात्रा के उद्देश्य का चिन्तन प्रवाह होगा। कार्यक्रम मे अनंत अखाड़ा अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी जी महाराज, पवन अरोड़ा, राजेश पाठक, पूरन लाल लोधी, मनोज यादव, रामाशीष (आशीष यादव) संस्थापक नाथ नगरी रक्तदान सेवा समिति एवं बरेली के कार्यक्रम के संयोजक प्रवल प्रताप सिह रहे।

whatsapp whatsapp